सतना-चित्रकूट हाईवे पर हिट एंड रन केस:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत; पॉकेट में मिले एडमिट-कार्ड से हुई शिनाख्त

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए एक हिट एंड रन केस में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पास मिले एक एडमिट कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पवरिया बाबा आश्रम के पास हादसा हुआ। मृतक की पहचान धनंजय विश्वकर्मा पिता दिनेश उर्फ मुन्ना विश्वकर्मा (21) निवासी ग्राम कठार ग्राम पंचायत चुआ थाना बरौंधा के रूप में हुई है। पॉकेट से NCVT एग्जाम का एडमिट कार्ड मिला स्थानीय लोगों ने मझगवां थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। मृतक की जेब से मिले जुलाई-अगस्त में हुए आल इंडिया ट्रेड टेस्ट NCVT एग्जाम के एडमिट कार्ड के जरिये उसकी पहचान की गई। हादसे में धनंजय की मौत की खबर मिलने के बाद मझगवां पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की सुबह सतना से अपने गांव चुआ आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है।