कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान करने श्रद्धालु की उमड़ी भीड़:मंडला में संगम और माहिष्मती घाट में चल रहे धार्मिक आयोजन

मंडला में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा के घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही माहिष्मती घाट, महाराजपुर संगम में स्नान- दान करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। नर्मदा तट और मंदिरों में धार्मिक आयोजन अनुष्ठान आदि चल रहे हैं। कई धार्मिक आयोजन पूर्णिमा के पहले ही शुरु हो गए थे, जिनका भंडारा के साथ समापन किया जा रहा है। महाराजपुर स्थित नर्मदा और बंजर नदी के संगम में कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगा हुआ है। जहां स्थानीय और पड़ोसी जिलों से पहुंचे श्रद्धालु खरीददारी कर रहे हैं। सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस मास में श्रीविष्णु जी के साथ तुलसी की भी पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि कार्तिक में स्नान, दान, दीप करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में विष्णु जी और तुलसी माता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।