बालाघाट में कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने की पूजा:वैनगंगा नदी में स्नान और दीपदान करने पहुंचे श्रद्धालु

आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने वैनगंगा नदी के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई और वैनगंगा नदी के किनारे भगवान शंकर का रेत से शिवलिंग बनाया और जल अर्पित कर शिवलिंग की फूल, फल, बेलपत्र चढ़ाकर पूजा किया। इसके बाद नदी की बहती धारा में दीपदान किया। नदी में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व दीपदान करने परिवार के साथ पहुंची सीता चौरागढ़े ने बताया कि वह सालों से कार्तिक पूर्णिमा में परिवार के साथ दीपदान करने आती हैं। यहां स्नान के बाद विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन करने के बाद दीपदान किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद चंद्र तिवारी ने बताया कि इस दिन ही भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक असुर का विनाश किया था तभी से भगवान शंकर को त्रिपुरारी कहा जाता है। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि नामक योग और वर्धमान योग भी है, जो सभी बुरे योग और नक्षत्रों को दूर करता है। इन शुभ योग में किए गए धार्मिक कार्यों का फल हजार गुणा मिलता है।