स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम में गुना दूसरे नंबर पर:भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया सम्मान; CMO तेज सिंह ने प्राप्त किया पुरस्कार

आजीविका मिशन के तहत स्‍वनिधि समृद्धि योजना में नपा गुना को प्रदेश में दूसरा स्‍थान मिला है। इस उपलब्धि पर नपा को पुरस्कृत किया गया है। नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव ने भोपाल जाकर पुरस्कार प्राप्‍त किया। नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन मिशन (NULM) द्वारा शहर के गरीबों के कल्याण के लिए स्व निधि से समृद्धि योजना का पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में बेरोजगार हुए गरीबों के कल्याण के लिए स्वनिधि योजना प्रारंभ की गई थी, जिसका गुना नगर पालिका द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया था। गरीब कल्याण के लिए 10 हजार का ऋण बिना ब्याज के प्रदान किया गया था, जिसे गरीबों ने वापस किया। फिर उन्हें 20 हजार मिला, उसे जमा करने के बाद उनके गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए 50 हजार तक का ऋण प्रदान किया गया। इस योजना का नगर पालिका गुना क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ। इसका लाभ मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री लखन पटेल, भोपाल नगर निगम महापौर मालती राय, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, आयुक्त भरत यादव द्वारा भोपाल के मिंटो हॉल में स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की एक लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले नगरीय निकायों में गुना नगर पालिका को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया।