मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति गायब:मऊगंज जिले के हनुमना के कनवा तालाब स्थित शिव मंदिर का मामला

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना कस्बे में कनवा तालाब के पास स्थित शिव मंदिर से बीती रात चोरी हो गई। सुबह जब स्थानीय लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर से शिवलिंग ही गायब है। स्थानीय लोगों ने बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही हनुमना थाना प्रभारी राजेश पटेल और एसडीएम राजेश मेहता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। स्थानीय लोगों ने कहा, ‘जब तक मूर्ति चोर को नहीं पकड़ा जाता, मूर्ति का पता नहीं चल जाता तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।’ एसडीएम और थाना प्रभारी की काफी समझाइश और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल हनुमना बाजार स्थित कनवा तालाब के पास सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर स्थित है जो समस्त नगर वासियों के आस्था का केंद्र है। हालांकि बीती रात अज्ञात चोर ने मंदिर से शिवलिंग चुरा ली।