नाबालिग ने की थी तीन लाख के गहनों की चोरी:रायसेन पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्वेलिरी बरामद की; आरोपी पहले भी कर चुका है चोरियां

रायसेन पुलिस ने तीन माह पहले हुई चोरी का खुलासा मंगलवार रात किया। पुलिस ने नाबालिग चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का माल भी बरामद किया है। ग्राम सदालतपुर निवासी प्रेमचंद सराठे के घर से तीन माह पहले अज्ञात व्यक्ति ने दो सोने के हार सहित नगदी रुपए चोरी किए थे। प्रेमचंद की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा मे लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक सोने का हार चोर से जब्त किया, जबकि दूसरा हार पटेल नगर निवासी ममता पत्नी गोलू बैरागी से बरामद किया, जिसे नाबालिग चोर ने बेच दिया था। चोरी का खुलासा एसडीओपी प्रतिमा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, हरिओम अस्ताया, सतीश जालवान, संजीव त्यागी की भूमिका रही। बता दें कि उक्त नाबालिग चोर पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।