स्ट्रॉन्ग सिस्टम से ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश:बदनावर और सरदारपुर जैसे क्षेत्रों में दो इंच बरसात; आज गरज-चमक के साथ वर्षा का अनुमान

मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम अब धीरे-धीरे एक्टिव होने लगा हैं, इससे फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। सिस्टम की मजबूती के साथ ही तेज बारिश होने की आशंका भी हैं, पिछले 24 घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। बदनावर व सरदारपुर जैसे क्षेत्रों में दो-दो इंच व धार सहित बाग क्षेत्र में आधा इंच बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन उत्तर भारत से गुजर रही हैं, लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। ओडिशा के पास डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है, इसी कारण सिस्टम और अधिक स्ट्रॉन्ग होगा व तेज बारिश होगी। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, मौसम से आज राहत मिलने की उम्मीद है। धार औसत बारिश के करीब पहुंच चुका हैं। अब सिर्फ 3 इंच बारिश की और दरकार हैं, जिससे औसत बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। गत दिनों बारिश नहीं होने से फसलों में इल्लियां लग गई थी, अब झड जाएगी। जिससे पैदावार अधिक होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश होने से अब तालाबों व डेम में भी पानी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले साल से ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में धार, तिरला, नालछा, बदनावर, सरदारपुर, उमरबन व बाग जैसे इलाकों में बारिश हुई है। गत वर्ष की तुलना में इस साल जिले में औसत बारिश अधिक हुई हैं, एक जून से लेकर 10 सितंबर सुबह तक जिले में पिछले साल औसत बारिश 554.8 मिमी बारिश यानी साढे 22 इंच बारिश हुई थी। इस साल 709 मिमी यानी 28 बारिश हो चुकी है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में 30 इंच, तिरला में 21 इंच, पीथमपुर में 30 इंच, नालछा में 31 इंच, बदनावर में 26 इंच, सरदारपुर में 32 इंच, कुक्षी में 30 इंच, बाग में 35 इंच, निसरपुर में 25 इंच, डही में 20 इंच, मनावर में 27 इंच, उमरबन में 26 इंच, गंधवानी में 33 इंच, धरमपुरी में 29 इंच बारिश हो चुकी है।