भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सदस्यता अभियान पर की चर्चा:बोले- पूरी निष्ठा व लगन से पूरा करें लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल सांसद आलोक शर्मा बुरहानपुर के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान पर जिला, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने सभी से पूरी निष्ठा और लगन से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, सुभान सिंह चौहान, राहुल जाधव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल ने प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा को जिले की सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे आदि मौजूद रहे।