मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत : राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा" का शुभारंभ किया।
- 12/08/2024
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. यात्रा की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित कई नेता जीप पर सवार होकर नरेला विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से हाथों में तिरंगा लेकर गुजरे. मौके पर सीएम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर और पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर ऐश्वर्या प्रताप सिंह का सम्मान किया.