नया वीर संवत् 2551 प्रारंभ:दिगंबर जैन आचार्यों, मुनियों, आर्यिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन और वर्षायोग का समापन

जैन धर्मावलम्बियों का नया साल वीर निर्वाण संवत 2551 का कार्तिक कृष्णा अमावस्या 1 नवम्बर से शुभारंभ हो गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ' ने बताया कि इससे पूर्व 31 अक्टूबर को वीर निर्वाण संवत् 2550 का समापन हो गया। समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन के मुताबिक इसी दिन दिगंबर जैन आचार्यों, मुनि, आर्यिकाओं, क्षुल्लक, क्षुल्लिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन एवं वर्षायोग का समापन हो गया। इसी दिन सायंकाल भगवान महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी का केवल्य ज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई साधु-संतों द्वारा संयम का उपकरण पिच्छिका परिवर्तन भी किया जाएगा।