केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले बस्तर सांसद

संभाग मुख्यालय को भारतमाला से जोडऩे की मांग छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 30 जुलाई। दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने बस्तर अंचल के समग्र विकास, व्यापारिक सुगमता और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र की सडक़ों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के व्यापक सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार संबंधी एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में सांसद महेश कश्यप ने उल्लेख किया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों और प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप नक्सलवाद पर कड़ा नियंत्रण स्थापित हुआ है। इस सकारात्मक बदलाव के कारण बस्तर में विकास, नए उद्योगों की स्थापना, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उभरती संभावनाओं को पूर्ण आकार देने और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए एक आधुनिक सडक़ नेटवर्क समय की सबसे प्राथमिक आवश्यकता है। सांसद महेश कश्यप ने एनएमडीसी स्टील प्लांट की गतिविधियों और परिवहन को सुचारू बनाने के लिए जगदलपुर नगरनार ओडिशा सीमा मार्ग को फोर लेन में परिवर्तित करने की मांग रखी। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय संपर्क को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से जगदलपुर दंतेवाड़ा बीजापुर भोपालपटनम से तेलंगाना सीमा तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी फोरलेन के रूप में विकसित करने का आग्रह किया,जिससे छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच व्यापार और आवागमन अधिक सुगम हो सके। विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक देशी विदेशी पर्यटकों की पहुंच को आरामदायक और सुरक्षित बनाने हेतु उन्होंने जगदलपुर चित्रकोट मार्ग के भी चार लेन निर्माण का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही सांसद कश्यप ने जगदलपुर को भारतमाला परियोजना के आर्थिक गलियारों से जोडऩे,शहर में यातायात के दबाव को कम करने हेतु रिंग रोड और बायपास का निर्माण कराने तथा बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों को उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से जोडऩे के लिए विशेष विकास पैकेज स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने सडक़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, आवश्यक स्थानों पर पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का विषय भी प्रमुखता से उठाया। सांसद कश्यप ने कहा कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति से बस्तर में व्यापार,रोजगार औऱ व्यापक रूप से नए द्वार खुलेंगे तथा बस्तर विकास के मानचित्र पर एक सशक्त पहचान के साथ स्थापित होगा।