त्योहार पर सिवनी में बदला ट्रैफिक प्लान:आज से दशहरा तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

सिवनी शहर में बुधवार से दशहरा तक सुबह 5 से रात 2 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बसों का संचालन शहर के बाहर से दोपहर 2 से रात 2 बजे तक अस्थायी बस स्टैंड से होगा। यातायात प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि जबलपुर, बालाघाट, मंडला की ओर आने-जाने वाली बसों के लिए रजवाड़ा लॉन लूघड़वाड़ा के पास अस्थायी बस स्टैंड का प्रयोग किया जाएगा। छिंदवाड़ा की ओर आने-जाने वाली बसों के लिए छिंदवाडा फोरलेन ब्रिज के पास अस्थायी बस स्टैंड का प्रयोग किया जाएगा। नागपुर, कटंगी की ओर आने-जाने वाली बसों के लिए बड़ी सब्जी नागपुर रोड के पास अस्थायी बस स्टैंड का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि बुधवार से दशहरा तक शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक मठ मंदिर से गिरिजा कुंड होते हुए शुक्रवारी व शुक्रवारी से नगर पालिका चौक व नगर पालिका से छिंदवाड़ा चौक व छिंदवाडा चौक से मठ मंदिर व शुक्रवारी से जैन मंदिर गणेश चौक बरघाट रोड व बरघाट नाका काली मंदिर से रेलवे क्रॉसिंग बरघाट रोड मार्ग पर वाहनों का प्रयोग ना करें और डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें।