बड़वानी में विनायक विहार कॉलोनी में चोरी:सूने मकान से नगदी सहित सोने-चांदी के गहने ले गए बदमाश

बड़वानी में चोर मंगलवार रात 2 से 3 बजे के बीच एक घर से नकदी सहित लाखों रुपए के गहने ले गए। मकान मालिक रविन्द्र सोलंकी ने बताया कि मैं विनायक विहार कॉलोनी में रहता हूं। खेती-किसानी का काम करता हूं। मंगलवार रात को मैं अपने परिवार के साथ नवरात्रि पर्व मनाने अपने घर ग्राम अवल्दा गया था। घर पर कोई नहीं था। मेरे घर के पास ही मेरी बहन का भी मकान है। रात को दो से तीन बजे के बीच मेरे पास मेरी बहन का फोन आया कि तुम्हारे मकान में कोई अंदर घुसा है। तभी मैं और मेरे पापा ग्राम अवल्दा से रात को बड़वानी अपने घर विनायक नगर पहुंचे। जहां हमने दरवाजा का ताला टूटा देखा। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से 7000 रुपए नगद और सोने का हार, सोने की झुमकी, सोने का पैंडल, एक जोड़ी चांदी की पायजब गायब थी। पुलिस ने सुबह घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।