देवास ने नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथ:देर रात तक निकली झांकियां, अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

सावन के अंतिम सोमवार को भोलेनाथ उत्सव समिति ने हर साल इस साल भी शहर में भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली। सोमवार रात को मंदिर से पूजा अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। जिन्हें शहरवासी देर रात तक निहारते रहे। सवारी में शामिल अखाड़ों के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक हेरत अंगेज कारनामे दिखाए। भगवान भोलेनाथ की सवारी में शामिल हुई अर्जुन, कृष्णजी, रामजी और भोलेनाथ के साथ हनुमान की झांकी की लोगों ने काफी प्रशंसा की। मील रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर से शुरू हुई सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर भोलेनाथ मंदिर पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। सवारी में हजारों लोग शामिल हुए। देखें झांकियों की तस्वीरें...