इंदौर में फैक्ट्री कर्मचारियों में विवाद के बाद हत्या:खाना बनाने की बात पर कहासुनी के बाद सिर पर टामी मारी, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर के बाणगंगा में देर रात हत्या हो गई। यहां फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने की बात पर एक कर्मचारी ने टामी मारकर दूसरे कर्मचारी की हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात ही इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना रिद्धि-सिद्धि फैक्ट्री की है। यहां रात में फैक्ट्री परिसर में ही रहने वाले धन प्रसाद लोधी, निवासी सागर की हरीश पुत्र आनंद राम चौधरी,जिला पेंड्रा छत्तीसगढ़ से फैक्ट्री परिसर में ही कहासुनी हुई थी। जिसमें हरीश ने धनप्रसाद के सिर पर टामी मार दी। उसे गंभीर चोट आने के चलते अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी और मृतक आठ माह से साथ में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में शराब पार्टी के दौरान एक बजे के लगभग दोनों में विवाद हुआ। पुलिस को घटना के बारे में चौकीदार जगदीश ने एक घंटे बाद जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने आरोपी को फैक्ट्री से हिरासत में ले लिया।