दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए गैंग रेप का मामला:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई पांच सदस्यीय जांच टीम, दो महिला विधायक सहित प्रदेश प्रवक्ता को सौंपी जिम्मेदारी

टीकमगढ़ में एक सप्ताह के भीतर दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए गैंग रेप के मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। दोनों घटनाओं की जांच के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने शनिवार को इस संबंध में पत्र जारी किया है। दरअसल, एक सप्ताह के भीतर जिले के दो अलग-अलग स्थानों में नाबालिग बच्चियों के साथ गैंग रेप की घटनाएं सामने आई है। 5 दिन पहले नगर परिषद लिधौरा में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दो लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के दो दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाया था। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद खरगापुर थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर करीब एक सप्ताह तक देरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 29 अगस्त को जब पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा, तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी नाबालिग से गैंग रेप के मामले में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में लेट लतीफी की। उन्होंने कहा कि एससी एसटी और ओबीसी वर्ग की बच्चियों के साथ आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। आखिर उन्हें न्याय मिलेगा या नहीं। जांच दल में कांग्रेस की दो महिला विधायक शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुराचार के मामले की जांच के लिए टीम बनाई है। इसमें खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर, बड़ा मलहरा विधायक रामसिया भारती को शामिल किया है। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। ये भी पढ़े- नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 15 दिन बाद लिखी FIR:पिता को आवेदन लेकर चौकी से लौटाया; एसपी से करनी पड़ी शिकायत