जिले में तूफान दाना का असर नहीं:अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिरा, रात में महसूस होने लगी हल्की ठंड

चक्रवाती तूफान दाना का असर इंदौर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। तूफान की वजह से दिन का अधिकतम तापमान जरूर कम हो गया है। इससे लोगों को दिन के समय लगने वाली तीखी धूप से थोड़ी राहत मिली हैं। पिछले 24 घंटे में ही दिन का तापमान 2 डिग्री तक कम हो चुका है। इधर दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत मिल रही हैं, जहां दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच चुका था, वो अब 19 डिग्री तक आ चुका हैं, जिसके कारण रात के समय हल्की ठंडक लोगों को महसूस हो रही हैं। यहीं ठंड के माह की दस्तक है। मानसून की बारिश एक सप्ताह पहले ही लौट चुकी हैं, माह के अंत तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा, दीपावली के बाद सुबह व रात का समय ठंड होना शुरू हो जाएगा। धार शहर में शुक्रवार सुबह से ही धूप की शुरुआत हो गई हैं। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी हिस्से वाले जिलों में बारिश होने का अनुमान हैं, शेष क्षेत्रों धूप खिली रहेगी। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।