9 सिंतबर को चार अस्पतालों में निःशुल्क शिविर:सतना और मैहर जिले के कैंप में जांच कर मिलेंगी दवाएं, बनेंगे आभा-आयुष्मान कार्ड

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर सोमवार 9 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को शासकीय अस्पतालों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। एनएचएम ने भी प्रदेश के 135 अस्पतालों में कैंप आयोजन के संबंध में गाइड लाइन जारी किए। सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि सतना और मैहर जिले के चार अस्पतालों में इस मौके पर निःशुल्क कैंप लगाए जाएंगे। सतना जिला अस्पताल, नागौद अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल मैहर और अमरपाटन में इन कैंप का आयोजन होगा। इन शिविरों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज उन्हें परामर्श प्रदान किया जाएगा। निःशुल्क जांच कर दवाओं का वितरण किया जाएगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन स्पेशलिस्ट तथा अन्य चिकित्साधिकारियों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य जागरूकता सम्बन्धी संवाद होगा तथा कैंप में ही लोगों के आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। डॉ तिवारी ने बताया कि इस नवाचार में भौतिक चिकित्सक कल्याण संघ और फिजियोथेरेपी चिकित्सकों की अहम भूमिका होगी।