जिले में सौर ऊर्जा का रुझान बढ़ा:91 घरों में लगे सोलर रूफ टॉप, कलेक्टर ने कहा- सरकारी दफ्तरों में भी लगाएंगे

धार में सौर ऊर्जा को अपनाने की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत जिले में 91 घरों में सोलर रूफ टॉप लगाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत आम लोगों को घर की छत पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में कुल 595 लोगों ने सोलर यूनिट स्थापित करने के लिए आवेदन किए हैं, जिनमें से 593 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना के तहत लोगों को 18 हजार रुपए प्रति किलोवॉट तक की सब्सिडी दी जा रही है। एक सोलर यूनिट लगाने के लिए औसतन 1 लाख 80 हजार रुपए तक का खर्च आता है। आंकड़ों पर एक नजर- - 595 घरों में सोलर रूफ टॉप लगाने के आवेदन - 593 घरों में सोलर रूफ टॉप लगाने की स्वीकृति - 2 आवेदन निरस्त किए गए हैं - 91 घरों में लग चुके है सोलर रूफ टॉप - 64 परिवारों को जारी हो चुकी है सब्सिडी - 3-5 किलोवॉट का है सोलर कनेक्शन सरकारी दफ्तरों में भी लगेगी सोलर यूनिट जिला मुख्यालय के सभी सरकारी दफ्तरों में भी सोलर यूनिट लगाने की योजना है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी विभागों को इस संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। फिलहाल सिर्फ कृषि उपज मंडी धार में सोलर पैनल स्थापित है। आने वाले दिनों में नए कलेक्टर भवन में भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सौर ऊर्जा को अपनाने से बिजली की खपत कम होगी और साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। सोलर यूनिट से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को विद्युत वितरण कंपनी को बेचा जा सकता है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लोग सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए उत्साहित हैं। इस योजना के तहत लोगों को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं।