मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उप मुख्यमंत्री से मिले:काल्पनिक वेतनवृद्धि करना उचित नहीं, छग जैसा निर्णय करें : जितेंद्र

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिला। सिंह ने 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने पर आगामी वेतनवृद्धि काल्पनिक आधार पर देने के निर्णय पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह निर्णय उचित नहीं है। सिंह ने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर आर्थिक बोझ आएगा। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने ठीक निर्णय लिया है। इससे कर्मचारी भी खुश हैं। इसी निर्णय को मध्य प्रदेश में लागू किया जाना चाहिए। सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगे और छत्तीसगढ़ शासन की तरह ही आदेश जारी करेंगे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य भी उपस्थित थे।