सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:SP और ASP मंडीदीप में हुआ शामिल, एसडीओपी भी पुलिसकर्मियों के साथ कदमताल करते निकले

गणेश उत्सव सहित अन्य त्योहारों के चलते रायसेन में एसपी पंकज पांडे के निर्देश में जिले के सभी थाना में शुक्रवार रात को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने पुलिस कदमताल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। एसपी पंकज पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खुद मंडीदीप में निकाले गए फ्लैग मार्च में शामिल हुए। एसपी पंकज पांडे ने बताया त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने सहित अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस हमेशा लोगों के साथ है। एसडीओपी में शहर में पुलिस कर्मियों के कदमताल करते हुए निकली शहर के थाना कोतवाली से गुरुवार रात को एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना कोतवाली से सागर तिराहे, तालाब,मोहल्ला इंडियन चौराहा, सहित पुरानी बस्ती में पहुंचा इस दौरान पुलिस कर्मी कदमताल करते हुए चल रहे थे। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया गणेश उत्सव और डोल ग्यारस सहित अन्य त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था सहित लोगों को सुरक्षा का एहसास करने के उद्देश्य फ्लैग मार्च निकाला गया।