आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल में करियर फेयर:37 से अधिक राष्ट्रीय और 5 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए

आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा सभी स्कूल के छात्रों के लिए विस्तार' करियर फेयर का आयोजन आईईएस कैंपस में किया गया। करियर फेयर का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिंह, चेयरपर्सन आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने छात्रों को अपने ऊपर विश्वास रख कर मेहनत और लगन से काम करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि छात्रों को अपने शौक के साथ पढ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए, ताकि हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। इस अवसर पर 37 से अधिक राष्ट्रीय और 5 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जिसमें रोवन यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, कॉलेज लंदन मैनचेस्टर, मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी आदि ने भाग लिया।गई। 'विस्तार' छात्रों के लिए एक अमूल्य मंच के रूप में कार्य करता है, जो उन्हें विविध करियर विकल्पों और शैक्षणिक अवसरों का पता लगाने का अवसर प्रदान करता है। करियर फेयर में छात्रों ने विविध क्षेत्र में उच्च शिक्षा के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं भविष्य की सफलता का मार्ग प्रशस्त करने एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों की खोज करके अपने करियर के बारे में जाना। अंत में प्रोफ मनीषा कवठेकर, डायरेक्टर, आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी अतिथियों, यूनिवर्सिटीज छात्र एवं अभिवावकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि आईईएस द्वारा आयोजित करियर फेयर में 700 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया एवं अपने करियर के बारे में जानकारी प्राप्त की।