दतिया में 8 औवरलोड स्कूली वाहन जब्त:क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे, यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह की कार्रवाई

दतिया में यातायात पुलिस ने गुरुवार सुबह नियमों की अनदेखी कर रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 8 ओवरलोड स्कूली वाहनों को जब्त किया गया। बता दें कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर लगातार प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। सूबेदार नईम खान ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे यातायात पुलिस ने राजगढ़ चौराहा और झांसी चुंगी पर ओवरलोड स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 8 स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। ऐसे 8 स्कूली वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें 5 ऑटो, 1 वैन और 2 इलेक्ट्रिक टैक्सी शामिल है। अभी वाहनों को जब्त कर थाने में रखा गया है। इन्हें चालान कर छोड़ना है या न्यायालय में पेश करना है। इस पर अभी चर्चा चल रही है। ऑटो में बैठे थे 10-12 बच्चे
यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्कूली वाहनों में क्षमता से कई अधिक बच्चे बैठे हुए थे। ऑटो में 10 से 12, वैन में 15 से 16 और इलेक्ट्रिक टैक्सी में 8 से 10 बच्चे बैठे हुए थे। जिससे बच्चों पर एक्सीडेंट का लगातार खतरा बना हुआ था।