सिहोरा में भीषण सड़क हादसा:खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 2 की मौके पर मौत-1 गंभीर

जबलपुर में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जिसे कि इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे किया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मोहला गांव के पास की बताई जा रहीं हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पीएम के लिए सिहोरा अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक सिहोरा थाना के नेशनल हाईवे 30 मोहला गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे खड़े हाइवा में लोडिंग वाहन घुस गया। हादसे में लोडिंग वाहन के मालिक एवं ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस घटना में कंडक्टर की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिसका इलाज मेडिकल कालेज़ में जारी हैं। सिहोरा थाना पुलिस ने बताया कि हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5873 नेशनल हाईवे 30 मोहला चौराहा के पास खड़ा हुआ था। उसी समय मिर्ची से लोड लोडिंग वाहन क्रमांक UP 71 WN 8054 जो जबलपुर से इलाहाबाद तरफ जा रहा था, खड़े हाइवा में पीछे से टकरा गया। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक मालिक जितेंद्र चौरसिया 28 वर्ष और ड्राइवर मोनू कोरी 20 वर्ष ट्रक में ही फंस कर रह गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, वहीं कंडक्टर प्रखर द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने मृतकों की शव पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।