इंदौर के खजूरी बाजार से अतिक्रमण हटाया:व्यापारियों ने किया विरोध, निगम ने कहा अनंत चतुर्दशी के लिए ये सफाई जरूरी

इंदौर के खजूरी बाजार इलाके में मंगलवार सुबह एक खाली प्लाट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान व्यापारियों और अतिक्रमण हटाने गई टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी के लिए नगर निगम रास्ते के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इसके चलते मंगलवार सुबह निगम का अमला खजूरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा। यहां जेसीबी से खाली पड़े प्लॉट से कबाड़ का सामान हटा दिया गया। हालांकि कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया पर निगम ने सख्ती से कार्रवाई पूरी कर दी।