सनी देओल ने फिल्म 'शहीद' के 23 साल पूरे होने का मनाया जश्न, कहा- 'यह क्रांति और बलिदान की कहानी'

मुंबई, 8 जून । अभिनेता सनी देओल की फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद को 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसका जश्न मनाया और फैंस संग अपनी खुशी जाहिर की। इस फिल्म में एक्टर बॉबी देओल ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। वहीं सनी देओल चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में थे। इस खास मौके पर, सनी देओल ने फिल्म से जुड़ी अपनी और बॉबी देओल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में दोनों अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 23 मार्च 1931: शहीद फिल्म को 23 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म क्रांति की आग और वीरों के बलिदान की कहानी बताती है। बॉबी शहीद भगत सिंह की भूमिका में हमें उस हिम्मत की याद दिलाते हैं जिसने हमारी आजादी को आकार दिया। 23 मार्च की भावना को मैं सलाम करता हूं, जब हमारे शहीद अमर हो गए। इसके आगे अभिनेता ने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए भगत सिंह, 23 मार्च 1931 शहीद और चंद्रशेखर आजाद लिखा।