आमिर खान ने बताया बहुभाषी होने का फायदा, बोले- '44 की उम्र में सीखी मराठी'

मुंबई, 31 जुलाई । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बताया कि कई भाषाएं जानने के कई फायदे मिलते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि ज्यादा भाषाएं जानना हर क्षेत्र में लाभकारी होता है। आमिर ने ये भी बताया कि उन्होंने 44 साल की उम्र में मराठी भाषा सीखी। आमिर ने बताया, मेरे ख्याल से आप किसी भी क्षेत्र से हों, जितनी ज्यादा भाषाएं आप जानते हैं, उतना ही आपके लिए फायदेमंद है। इसलिए, जितनी हो सके उतनी भाषाएं सीखना आपके हित में है। मैं भाषाएं सीखने में थोड़ा कमजोर हूं। मुझे नई भाषा सीखने में काफी समय लगता है। उन्होंने बताया कि 44 साल की उम्र तक उन्हें मराठी नहीं आती थी। आमिर ने कहा, मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपनी राज्यभाषा मराठी नहीं आती। स्कूल में मराठी पढ़ाई जाती थी, लेकिन मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मुझे यह शर्मिंदगी महसूस हुई कि मुझे अपनी राज्यभाषा नहीं आती।