प्यार कभी नहीं बदलता, इसी बात का सबूत है 'कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल': रानी मुखर्जी

मुंबई, 8 जून । मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हाल ही में कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल के प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की और बताया कि इसमें प्यार और रिश्तों की कहानी बेहद खास है, जिसके चलते इसे लोग आज भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस म्यूजिकल का निर्देशन उनके पति आदित्य चोपड़ा ने किया है। रानी मुखर्जी ने आईएएनएस को बताया कि इस म्यूजिकल की कहानी इतनी खास इसलिए है क्योंकि इसमें प्यार की ताकत को बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि चाहे दुनिया कितनी भी बदल जाए, प्यार हमेशा एक जैसा रहता है। यही बात इस म्यूजिकल में बहुत खूबसूरती से दिखाई गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही यह म्यूजिकल फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से जुड़ी हो, लेकिन इसे देखकर ऐसा नहीं लगता जैसे यह कोई पुरानी कहानी है। रानी मुखर्जी ने बताया कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की कहानी में जो प्यार दिखाया गया है, उसकी शुरुआत असल में आदित्य चोपड़ा ने पहले एक अलग कहानी से की थी।
उस पहले कॉन्सेप्ट में जोड़ी रॉजर और सिमरन की थी। बाद में यह कहानी बदलकर राज और सिमरन की जोड़ी बन गई। लेकिन अब, आदित्य चोपड़ा ने उसी कॉन्सेप्ट पर काम किया है। रानी मुखर्जी ने कहा, बहुत कुछ बदल सकता है, सब कुछ बदल सकता है, लेकिन प्यार समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरता है। कम फॉल इन लव (सीआईएफएल) इसी बात का सबूत है। जब आप इसे आज देखते हैं, तो आपको ऐसा नहीं लगता कि यह कहानी 30 साल पुरानी है। रॉजर और सिमरन की कहानी आदित्य चोपड़ा की असली कहानी थी, जो बाद में बदलकर राज और सिमरन की कहानी बन गई। और अब 30 साल बाद, उन्होंने अपनी उस पहली कहानी रॉजर और सिमरन को वापस लेकर आए हैं। आदित्य चोपड़ा की कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल का मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में मंचन हो रहा है। यह म्यूजिकल फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) से प्रेरित है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है।