रतलाम में छाए बादल, नहीं निकली तेज धूप:48 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान; दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

रतलाम में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ, आसमान में बादल छाए रहे, धूप ना के बराबर निकली। हल्की सर्द हवाओं से शीतलहर का असर बना हुआ है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों से बर्फीली हवा चलने से शहर में दिन-रात कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ था। शनिवार सुबह से लोग तेज धूप का इंतजार करते रहे। लेकिन, आसमान मे बादल छाने से धूप ना के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का तीसरा दौर 13 जनवरी से आएगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलेगी। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह ओले-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। 13 जनवरी से फिर से पारा लुढ़केगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। इसके साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा तक रही। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पिछले दिनों चली बर्फीली हवाओं के कारण रतलाम के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)