महाकाल मंदिर विस्तार के लिए चला बुलडोजर:257 मकानों को खाली कराया, 50 को गिराया; भारी पुलिस बल तैनात

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए शनिवार को निजामुद्दीन कॉलोनी में 257 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने पहले ही मकान मालिकों को नोटिस दे दिए थे। शुक्रवार रात प्रशासन ने मुनादी करवाई और लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी थी। शनिवार सुबह प्रशासन ने खाली मकानों से सामान हटवाकर उन्हें पूरी तरह खाली करवा लिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात था। यह कार्रवाई महाकाल लोक के निर्माण के लिए की जा रही है, जिसके लिए करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां रहने वाले लोगों को 32 करोड़ रुपए का मुआवजा भी दिया गया है। इस दौरान 66 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की योजना है। अब तक 257 मकानों को खाली कर लिया गया है और इन पर बुलडोजर चलाकर करीब 50 मकानों को गिराया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद प्रशासन के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। एडीएम अनुकुल जैन ने बताया कि पूरी कार्रवाई कानूनी रूप से की गई है और सभी आदेश पहले ही जारी हो चुके थे। जिन मकानों पर कोर्ट का स्टे था, उन्हें छोड़ दिया गया और बाकी को हटाया जा रहा है। इस जमीन पर भविष्य में पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिसमें एक धार्मिक संरचना भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में प्रशासन ने लोगों से बातचीत की और किसी भी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है। लोग स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर रहे हैं।