'ये क्वालिटी है, सिर का पता नहीं क्या होगा':भोपाल में सड़क पर फेंकते ही टूट गया हेलमेट; ग्राहक ने गुस्से में लातें मारी

'ये हेलमेट की क्वालिटी है। सिर का पता नहीं क्या होगा'। सड़क पर फेंकते ही नया हेलमेट टूट गया और ग्राहक की नाराजगी बढ़ गई। गुस्से में ग्राहक ने टूटे हेलमेट को लातें भी मारी। 19 सेकेंड का यह वीडियो भोपाल के एमपी नगर का है। रविवार को बाइक शोरूम के बाहर खुद एक युवक शोरूम के कर्मचारियों से अपनी नाराजगी जताते हुए हेलमेट को सड़क पर फेंक देता है। वीडियो नवरात्रि का ही है। वीडियो में कर्मचारी ग्राहक को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। गुस्से में यह कह रहा ग्राहक सोमवार को सामने आए वीडियो में कर्मचारी को नया हेलमेट दिखाते हुए ग्राहक कह रहा है कि 'ये हेलमेट की क्वालिटी है। सिर का पता नहीं क्या होगा'। अगर इस हेलमेट से किसी व्यक्ति का सड़क हादसा होता है तो क्या उसकी जान बच सकेगी? यह कहने के बाद व्यक्ति गुस्से में टूटे हुए हेलमेट को दो से तीन बार लातें भी मारता है। इसके बाद शोरूम के कर्मचारी समझाइश के लिए आगे आते हैं। क्वालिटी को लेकर नाराज था ग्राहक ग्राहक का नाम क्या है, यह अभी साफ नहीं हो सका है, लेकिन वह हेलमेट की क्वॉलिटी को लेकर नाराज दिखाई रहा है। इस मामले में बाइक शोरूम के एस. मिश्रा ने बताया कि रविवार का यह वाक्या है। ग्राहक को समझाइश दी गई। हेलमेट का क्या इश्यू है, इसकी मौके पर मौजूद कर्मचारी से बात कर रहे हैं।