भोपाल ननि जोन-3 में परामर्शदात्री समिति की बैठक:प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा-कर्मचारियों की समस्याएं आपसी सहमति से दूर करेंगे

नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर चल रही कामबंद हड़ताल की तैयारी के बीच जोन क्रमांक-3 में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जोन के सभी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। यहां प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुरील ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर आपसी सहमति से उन्हें हल किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक-यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान की पहल पर आयोजित इस बैठक में संघ के प्रदेश कार्यालय सचिव वसी सुल्तान, नगर निगम वाहन चालकों के अध्यक्ष इरफान अल्ताफ, नगर निगम सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष अरविंद वैद, जोन क्रमांक-3 के अध्यक्ष अनवर खान एवं समस्त दरोगा, सुपरवाइजर उपस्थित थे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने समस्त जोन प्रभारियों से अपील है कि ऐसे ही प्रत्येक जोन में यदि परामर्शदात्री समिति की बैठक हो जाए और चर्चा के माध्यम से समस्याओं का निराकरण हो जाए, तो कर्मचारियों में असंतोष कभी भी उत्पन्न नहीं होगा।