भाजपा पार्षद पर छीपाबड़ थाने में FIR:विवाद के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का गाल काटा था

हरदा जिले की खिरकिया तहसील पर दशहरे के दिन दो भाजपा नेताओं के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। इस मामले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिओम बांके की रिपोर्ट पर छीपाबड़ थाने पुलिस ने भाजपा पार्षद नितिन गुप्ता के खिलाफ रविवार रात को छीपाबड़ थाने में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 12 अक्टूबर दशहरे के दिन एक वाट्सएप ग्रुप पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिओम बांके ने एक फोटो डाला था। जिसको लेकर भाजपा पार्षद नितिन गुप्ता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस बात को लेकर हुए विवाद में पार्षद नितिन गुप्ता ने हरिओम बांके को दो बार मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं 12 अक्टूबर को जब हरिओम अपने घर जा रहा था, तो हनुमान मंदिर के पास पार्षद गुप्ता ने उसके साथ गाली गलौज की, जब हरिओम ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बाएं गाल पर दांत से कांट लिया। जिसके चलते उसे चोट आई थी। बताता जा रहा है कि नगर परिषद ने रावण के पुतले के निर्माण का ठेका पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिओम बांके को दिया था। जिसने एक वाट्सएप ग्रुप पर निरीक्षण करने आने वालों का नाम लिखा था, जिसमें उसने पार्षद गुप्ता का नाम नहीं लिखा था।जि ससे नाराज होकर पार्षद गुप्ता ने झगड़ा शुरू कर दिया और बात थाने तक पहुंच गई।