बैंक ऑफ इंडिया के बाहर जनरेटर में अचानक लगी आग:नेपानगर से पहुंचा फायर फाईटर तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे

नेपानगर क्षेत्र के ग्राम डाभियाखेड़ा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर रखे जनरेटर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। बैंककर्मी और ग्राहक आग लगने पर बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण भी घबरा गए। फायर फायटर 20 मिनट बाद पहुंचा तब तक ग्रामीण काफी आग बुझा चुके थे। वहीं नेपानगर से आए फायर फायटर का पाइप भी फूटा हुआ था। कर्मचारी उसे दुरूस्त कराने में ही लगे रहे हैं। पिछले दिनों नेपानगर के धीरज करोसिया ने सीएम हेल्पलाइन पर पाइप फटा होने की शिकायत की थी, समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इसी बीच डाभियखेड़ा में आग लगने पर परेशानी हुई। अचानक लगी आग, ज्यादा नुकसान नहीं अचानक जनरेटर में आग लग गई। इसका कारण पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली भी ट्रिप होती है इसके कारण भी आग लग सकती है। ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। आग से केवल जनरेटर ही जला। वहीं पूरा धुआं बैंक के अंदर जमा हो गया। कर्मचारी और ग्राहक भी बैंक से दूर जाकर खड़े हो गए। मौके पर नावरा चौकी पुलिस तो पहुंच गई थी, लेकिन डाभियाखेड़ा, नेपानगर से 17 किमी दूर होने के कारण उसे पहुंचने में समय लगा। तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।