धार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े डेंगू के मरीज:9 माह में 321 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

धार सहित ग्रामीण अंचल में डेंगू का प्रभाव अब बढ़ने लगा व मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू के मरीज सामने आने का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2021 में 302 पॉजिटिव सामने आए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। जिसे इस साल वर्ष 2024 ने महज 9 माह में तोड़ दिया गया है। जिले में 321 डेंगू पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। हालांकि यह भी सरकारी आंकड़ा हैं, जबकि निजी अस्पतालों में पहुंचे मरीज के आंकड़े ही अलग हैं। इस तरह डेंगू के मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, विभाग द्वारा अब तक मच्छरदानी वितरण को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। जबकि प्रतिवर्ष डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण किया जाता है। मरीजों की संख्या बढ़ी दरअसल, इस वर्ष डेंगू के सैंपल में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष पूरे साल में 782 सैंपल लिए गए थे, वहीं इस बार 1104 सैंपल लिए गए हैं। अप्रैल तक जिले में एक भी डेंगू पॉजिटिव नहीं था। वहीं, मई में दो डेंगू पॉजिटिव आए। अगर वर्ष 2023 की बात करें तो 2023 में भी अप्रैल से डेंगू पॉजिटिव निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन वर्ष 2024 में प्रति माह डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। मई में महज दो मरीज सामने आए थे। इसके बाद जून में 12 और जुलाई में 20 मरीज सामने आए। अगस्त से डेंगू ने पैर पसारना शुरू किया और 68 मरीज सामने आए। वहीं, सितंबर में 94 मरीज सामने आए। अक्टूबर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। अक्टूबर के 31 दिनों में 124 मरीज सामने आए, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। तीसगांव बना हॉटस्पॉट जिले में डेंगू के सबसे अधिक मरीज तीसगांव में सामने आए हैं। यहां 61 मरीज डेंगू पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर धार शहर आता है। जहां 59 डेंगू पॉजिटिव हुए हैं। इसी तरह तिरला में 54, नालछा में 42 और सरदारपुर में 40 डेंगू पॉजिटिव सामने आए हैं।