नीमच कृषि उपज मंडी में ग्रामीणों का हंगामा:किसान ने जमकर की नारेबाजी, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

नीमच। शहर की नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और मंडी गेट को बंद कर नारेबाजी की। दरअसल, नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में बनाई गई है। यहां के आसपास के तीन गांव डुंगालवाड़ा, चंगेरा और सगराना के ग्रामीण नवीन मंडी के दोनो गेट जावद ओर ओर चंगेरा गेट पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि स्पीड बेकर के अभाव में आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार मंडी प्रशासन और जिम्मेदारों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आज उन्हें मंडी गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर मंडी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर दो दिन में उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पुनः में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेंगे। गेट पर लगी लोगों की भीड़ वही हंगामा और मंडी का गेट बंद होने के चलते मंडी गेट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और मंडी उपज लेकर पहुंचने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई वही ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन में बाहर से आए किसानों ने भी अपना समर्थन दिया और ग्रामीणों की मांगों को वाजिद बताया। इस दौरान करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मंडी के कामकाज प्रभावित हुआ। कई किसानों के वहां मंडी में निलंबित के लिए नहीं पहुंच पाए। हालांकि पहले से मंडी में मौजूद किसानों की उपज की नीलामी बदस्तूर जारी रही। मुख्य मांगे फिर से आंदोलन की चेतावनी
चंगेरा के ग्रामीण किशोर सिंह परिहार का कहना है कि स्पीड ब्रेकर के अभाव में आए दिन हादसे होते रहते हैं। कल ही ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ हमारे भाई साहब घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि दोनों गेट पर स्पीड बेकार बनाया जाए, मंडी में स्थित मंदिर की मरम्मत की जाए। आज गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया है दो दिन में समाधान का भरोसा दिया गया है। समाधान नहीं होता है तो पुनः आंदोलन करेंगे। समस्या का समाधान करेंगे
कृषि उपज मंडी नीमच के निरीक्षक समीर दास ने बताया कि मंडी के गेट पर ब्रेकर बनाने को लेकर ग्रामीणों ने मंडी गेट बंद किया था। आधे घंटे तक किसान अपनी उपज अंदर नहीं ले जा सके हालांकि अंदर नीलामी जारी रही। समझाइश के बाद गेट खोल दिया है। दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वेसे भी स्पीड ब्रेकर बनाने का प्रावधान है, सामग्री भी पड़ी हुई है। जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। इस संबंध में इंजीनियर से भी चर्चा की है।