भगवान महाकाल को अमेरिकन डॉलर की माला चढ़ाई:एक डॉलर के 200 से ज्यादा नोट लगे हैं माला में, गुप्त दान के चलते भक्त की जानकारी नहीं

उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक भक्त ने अमेरिकन डॉलर की माला भगवान महाकाल को भेंट की है। डॉलर की माला देख कई भक्त हैरान रह गए। भक्त ने गुप्त दान किया है इसलिए ये पता नहीं चल पाया कि माला किस भक्त ने भेंट की है। भगवान महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भगवान को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ दान करके जाते हैं। अधिकांश भक्त सोने-चांदी के आभूषण और नगद रुपए भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। शनिवार को भस्म आरती में एक भक्त ने अमेरिकन डॉलर की माला भगवान को भेंट की है। करीब तीन फीट से अधिक लम्बी माला में एक अमेरिकन डॉलर के 200 से ज्यादा नोट लगे हुए हैं। बीच में जय श्री महाकाल लिखा हुआ है। महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माला किसने दी ये नहीं पता चल पाया है। भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने अर्पित करने के लिए दी थी। जिसे भगवान को अर्पित करने के बाद दान पेटी में डाल दिया गया।