धार में अचानक गिरा पेड़, महिला की मौत, VIDEO:दो लोग घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त; घटना सीसीटीवी में कैद

धार में बुधवार सुबह गुलमोहर का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा और एक युवक घायल हुआ है। इसके अलावा वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहगीरों की मदद से महिला और बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। घटना शहर की पुराने नगर पालिका परिसर के सामने की है। यहां बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक कई सालों पुराना गुलमोहर का पेड़ गिर गया था। हादसे के वक्त महिला वहां से गुजर रही थी जो उसकी चपेट में आ गई। वृद्धा काफी देर तक पेड़ के नीचे दबी रही। जिससे बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त हादसे में चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक अजय को मामूली चोट आई है। वहीं, पूरा हादसा सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया । वीडियो में पेड़ के गिरने के बाद एक युवक भागकर महिला की जान बचाने का प्रयास भी कर रहा है। पेड़ गिरने से कई वाहन भी उसके नीचे दब गए। नगर पालिका टीम पेड़ को रास्ते से हटाने का काम कर रही है।