शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद भी नहीं मिली साइकिल:3200 स्टूडेंट्स अब भी पैदल आने को मजबूर, सहायक संचालक बोले जल्द वितरित करेंगे

प्रदेश सरकार ने दो किलोमीटर दूर से अधिक दूरी से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल देने की योजना तैयार की है। शिक्षण सत्र शुरू होने के चार महीने बाद भी हरदा जिले के करीब 3200 पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में स्कूलों में साइकिल के पार्ट्स पहुंचने लगे हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जाने लगी है। मामले को लेकर सहायक संचालक बलवंत पटेल ने बताया कि जिले के तीनों ब्लॉक में कक्षा छठी एवं नवमी के 3200 विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत पात्र पाया गया है। जिसके संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र को जानकारी भेजी जा चुकी है। वहां से साइकिल के पार्ट्स मिलने पर तत्काल उन्हें कसकर विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा।