नयी दिल्ली, 23 अक्टूबरटेलीविजन अभिनेत्री दृष्टि धामी ने बेटी को जन्म दिया है।
यह दृष्टि और उनके पति नीरज खेमका की पहली संतान है।
दंपति ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर मंगलवार को लिखा, सीधे स्वर्ग से हमारे दिलों में.. एक नया जीवन, एक नयी शुरुआत। 22 अक्टूबर 2024। वह यहां है।
अभिनेत्री दिल मिल गए और मधुबाला- एक इश्क एक जुनून जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं।
दृष्टि और नीरज 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति ने जून में जल्द माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी।(भाषा)