सुगंधा मिश्रा ने गाया 'प्रिटी लिटिल बेबी' का हिंदी वर्जन, इंस्टाग्राम पर मचा धमाल

मुंबई, 31 मई । कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा ने हाल ही में एक खास तोहफा अपने फैंस को दिया है। उन्होंने मशहूर अंग्रेजी गाने प्रिटी लिटिल बेबी का हिंदी वर्जन तैयार किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। यह गाना असल में 1962 में प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर कॉनी फ्रांसिस ने गाया था, जो आज भी अपने मधुर सुरों की वजह से लोगों को पसंद आता है। सुगंधा ने इस क्लासिक गाने को अपने अंदाज में हिंदी में ढाला है। यह वर्जन अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सुगंधा हेयरस्टाइल बनाती नजर आ रही हैं। वह इस दौरान प्रिटी लिटिल बेबी गाने को गुनगुनाती हैं और फिर इसका हिंदी वर्जन गाने लगती हैं। इस हिंदी वर्जन में उनकी आवाज में जो मिठास है, वह गाने को और भी खास बना रही है। उन्होंने गाने के बोल इस तरह से लिखे हैं कि सुनने वाले इस वर्जन को बार-बार सुन रहे हैं। उनका यह प्रयास दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।