दीपों की रोशनी से जगमाया सिवनी:सजाई गई मनमोहक रंगोलियां, पूजन के बाद की गई आतिशबाजी

जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। लक्ष्मीजी और गणेशजी के पूजन के लिए लोगों ने अपने घरों, दुकानों को सजाया। अशोक के पत्तों, फूलों, मालाओं और मिठाइयों सहित अन्य पूजा सामग्री की अच्छी खासी बिक्री हुई। शाम होते ही दीपावली की असली रौनक दिखाई दी। रात के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन कर दीप जलाए और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। देर रात तक लोग खरीदारी करते दिखे। जिला मुख्यालय की गलियों और मोहल्लों में आतिशबाजी और रोशनी से हर कोना चमक उठा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी दीपावली का उत्साह देखते ही बना। इस बार दीपावली पर बाजारों में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक कारोबार हुआ। घर के सामने सजाई गई रंगोलियां हिंदूओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली पर महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। घरों के आंगनों में सुंदर रंगोलियां बनाई गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाइयां बांटकर दी शुभकामनाएं लोगों ने माता लक्ष्मी और गणेशजी सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन कर अपने पड़ोसियों में मिठाइयां बांटी और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, और इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। देर रात तक हुई आतिशबाजी जिला मुख्यालय सहित धनोरा, घंसौर, लखनादौन, छपारा, केवलारी, बरघाट और कुरई विकास खंड के गांवों में भी देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा।