इंदौर में 57 साल के ASI ने दौड़कर पकड़ा चाकूबाज:युवक को चाकू मारकर भाग रहे बदमाश को आधा किमी पीछा कर पकड़ा

इंदौर के तुकोगंज इलाके में चाकू से हमला करने आए बदमाश को चौराहे पर मौजूद एएसआई ने 500 मीटर दौड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश का एक साथी वहां से भाग निकला। दोनों एक युवक का पीछा करते हुए उस पर हमला करने आए थे। पुलिस ने आरोपी पर अड़ीबाजी और चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज कर दूसरे साथ की तलाश शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक, हेमंत जरिया निवासी काजी की चाल पर रजत और प्रिंस पुत्र घनश्याम राठौर चाकू से हमला कर भाग रहे थे। हेमंत ने मदद के लिए आवाज लगाई। हेमंत की आवाज सुन चौराहे पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। 57 साल के एएसआई ने आधा किमी दौड़कर बदमाश को पकड़ा इस दौरान मालवा मिल चौराहे पर खड़े 57 वर्षीय एएसआई राकेश सिंह परिहार और अन्य पुलिसकर्मी की नजर बदमाश प्रिंस पर पड़ी। वह हाथ में चाकू लिए हुए था। एएसआई परिहार ने करीब आधा किलोमीटर दौड़कर प्रिंस का पीछा करते हुए उसे चाकू के साथ पकड़ा। इस दौरान उसका साथी रजत वहां से भाग निकला। एएसआई परिहार उसे थाने लेकर आ आए। देर रात हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।