कटनी में 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान:घने कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत, बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है एडवाइजरी

कटनी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह 7 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साढ़े 10 बजे तक बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। खासतौर से 5 साल से कम उम्र के बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, बेघर व्यक्तियों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर के प्रभाव से नाक बहना, फ्लू, कान-नाक से रक्तस्राव, अंगों में सफेदी, कंपकंपी, सांस लेने में तकलीफ और हाइपोथर्मिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विभाग ने ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने और ऊनी वस्त्रों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।