10 साल की मासूमों को टारगेट करता था रेपिस्ट:11 दिन पहले भी किया था प्रयास, बच्चियों को साथ ले जाने का तरीका एक

गुना में दस साल की मासूम का रेपिस्ट पुलिस एनकाउंटर में घायल है, उसके पैर में गोली लगी है। रेपिस्ट का टारगेट हमेशा दस-ग्यारह साल की बच्चियां रहती थीं। 1 नवंबर को सिरसी में एक दस साल की मासूम से रेप के प्रयास के आरोप में फरार था। इसी दौरान 6 नवंबर को उसने म्याना इलाके में दस साल की ही बच्ची के साथ रेप कर दिया। दोनों ही मामलों में उसका वारदात करने का तरीका लगभग एक जैसा था। परिवार के लोगों को यह मालूम रहता था कि बच्चियां किसके साथ गई हुईं हैं। रेपिस्ट आखिर ऐसा क्या करता था कि परिवार वाले मर्जी से बच्चियाें को उसे सौंप देते थे। पढ़िए, पूरी रिपोर्ट... 19 साल की उम्र में पहला अपराध, अब तक 8 FIR बच्ची से रेप का आरोपी मुकेश पुत्र नंदा जाटव एनकाउंटर के बाद जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती है। आरोपी आदतन अपराधी रहा है। उस पर कुल आठ मामले दर्ज हैं। 19 साल की उम्र में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। मुकेश पर पहला मामला वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था। बमोरी इलाके में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसी के साथ उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। मुकेश पर दूसरा मामला फतेहगढ़ थाने में 2013 में दर्ज हुआ। यह अवैध हथियार रखने का केस था। तीसरा मामला बमोरी थाने में 2017 में अवैध बंदूक रखने का था। मुकेश की आपराधिक प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही थी। 2019 में उसने बमोरी क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की घटना की। 2021 में एक बाइक चोरी की, जिसका मामला सिरसी थाने में दर्ज हुआ। 2024 में उसने जिले के कैंट इलाके में गाली गलौच और मारपीट की। रेपिस्ट बच्ची की मां से बोला-100 रुपए कम हैं, बच्ची को भेज दो 6 नवंबर को 10 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गई थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाए। इसके बाद दोनों अपने घर वापस लौट रहीं थी। इसी दौरान बीच रास्ते में उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने बच्ची की मां से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। इसमें 100 रुपए कम हैं, तो तुम चलो या बच्ची को भेज दो, पैसे दिलवा देता हूं। अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर बच्ची की मां ने उसके साथ अपनी बच्ची को पैसे लाने भेज दिया। वह व्यक्ति बाइक से बच्ची को ले गया। बाजार में दुकान पर न रोककर वह बच्ची को जंगल में ले गया। वहां इसके साथ रेप किया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश की। लगभग दो घंटे तलाश करने के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र में जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। फरारी काटने के दौरान दिया वारदात को अंजाम आरोपी मुकेश पर 1 नवंबर को एक दस वर्षीय बच्ची से रेप के प्रयास का भी आरोप है। वह बच्ची को तंत्र क्रिया के नाम से घर से ले गया था। उसके साथ सिरसी के जंगल में रेप का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भाग आई थी। बच्ची बिना कपड़ाें में मिली थी। इस मामले में भी आरोपी मुकेश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान 6 नवंबर को उसने इस दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। दोनों रेप की घटनाओं में एक ही तरीका अपनाया आरोपी इतना शातिर है कि दोनों घटनाओं में उसने वारदात करने का लगभग एक जैसा ही तरीका अपनाया। सिरसी थाने में वह बच्ची के घर पहुंचा। यहां उसके पिता को पार्टी करने के लिए मनाया। इसके बाद दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। फिर चिकन खाया। इसके बाद लड़की के पिता को तंत्र क्रिया के नाम पर बातों में लगाया। इसी दौरान उस व्यक्ति ने लड़की के पिता से बोला कि मैं तुम्हारे घर में अच्छा बन्देज कर दूंगा, जिससे तुम्हारे घर में कभी अनाज की कमी नहीं रहेगी, पैसे की कमी नहीं रहेगी। तुम तुम्हारी लड़की को भेज दो साथ में। तालाब में इससे थोड़ा जल चढ़वाऊंगा और सब सही हो जाएगा। लड़की का पिता भी नशे में ही था, तो उसने कहा हां ठीक है ले जाओ। अंजान व्यक्ति 10 वर्षीय लड़की को अपनी बाइक से ले गया। वह उसे लेकर सिरसी इलाके के जंगल में पहुंचा। यहां उसने लड़की के साथ गलत हारकर करने की कोशिश की, लेकिन लड़की समझ गई। वह उसे धक्का देकर भाग आई। लड़की भागते हुए निहाल देवी मंदिर से नीचे की तरफ आई और वहां से जा रहे बाइक चालक को रोका। बाइक चालक उसी के गांव का ही था। उसने लड़की के पिता को बुलाया और पुलिस को खबर की गई। इस दूसरे मामले में भी आरोपी ने बड़े शातिर तरीके से बच्ची की मां को अपनी बातों में लगाया और उसे ले जाकर घटना को अंजाम दिया। रेप के बाद सरगर्मी से की गई थी तलाश एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस की दो टीमें लगातार आरोपी को तलाश में लगी हुईं थी। आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र नंदा जाटव (35) निवासी गढ़ला उजारी के रूप में हुई थी। रविवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी को बाइक से केदारनाथ तरफ जाते हुए देखा गया है। दोनों टीमें इसके पीछे लग गईं। केदारनाथ के जंगल में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान आरोपी ने बाइक को पटक दिया और पुलिस ने उसे घेर लिया। उससे सरेंडर करने को कहा, तभी उसने पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किया।