शादी समारोह में शिक्षक की मौत:डांस करने के बाद कुर्सी पर बैठते ही गिरे; कार्डियक अरेस्ट की आशंका

बैतूल में शादी समारोह में दौरान डांस करने के बाद एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कुर्सी पर बैठे बैठे ही गिर पड़े। घटना बुधवार रात जैन दादावाड़ी में हुई। यहां पूर्व डीपीसी के बेटे के शादी समारोह में मेहंदी की रस्म चल रही थी। पूर्व डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मेहंदी रस्म के समय सभी डांस कर रहे थे। डांस के बाद शिक्षक संदीप ठाकरे कुर्सी पर बैठे और गिर गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर इसे कार्डियक अरेस्ट बता रहे हैं। वहीं अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक टीचर संदीप ठाकरे (46) के शव का आज पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगे। जानकार बताते हैं कि संदीप ठाकरे मंडई खुर्द में शासकीय मिडिल स्कूल में टीचर थे, उनकी पत्नी भी टीचर है।