पुलिस ने 2 आरोपियों से 3 किलो गांजा जब्त किया:सड़क किनारे बोरी लेकर खड़े थे, पुलिस देखकर भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़ा

शनिवार की सुबह 11 बजे बमीठा थाना पुलिस ने एक खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने सवा 3 किलो गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों आरोपियों पर अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि आज देर रात छतरपुर पन्ना हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में दो व्यक्ति बोरी लिए खड़े थे, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। करीब सवा 3 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी अखिलेश उर्फ धनीराम पटेल पिता मुन्नीलाल पटेल ग्राम रिछाई थाना बमीठा, बबलू कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा ग्राम नयागांव थाना खजुराहो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन छतरपुर में अवैध शराब का अपराध पूर्व से दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।