पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला:इलाज के दौरान हुई मौत, बम्हनी में हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

मंडला जिले के बम्हनी में गुरुवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सिलगी नाके के पास हुए इस हादसे में सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में पहले बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया। जहां अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। युवक का नाम अंकित हरदहा (28) निवासी बम्हनी बताया गया है। बम्हनी शराब दूकान के सामने हुए इस हादसे के विषय में बताया गया कि गुरुवार रात में अंकित हरदहा पैदल जा रहा था। उसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंकित के शरीर का निचला हिस्सा ट्रक की चपेट में आ कर कुचल गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वही ट्रक चालक घटना के बाद सिलगी तिराहे के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बम्हनी थाना प्रभारी वर्षा पटेल ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही