एक बार और अतिशेष शिक्षकों की व्यथा सुनेगा विभाग:12 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आपत्ति, 19 तक निराकरण

स्कूल शिक्षा विभाग एक बार और अतिशेष शिक्षकों की व्यथा (आपत्ति) सुनेगा। इसके लिए इन शिक्षकों को 12 नवंबर तक दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने होंगे। जिनका निराकरण 19 नवंबर तक किया जाएगा। इस बार वे ही शिक्षक दावे-आपत्ति प्रस्तुत कर पाएंगे, जिनके तबादला आदेश 11 अक्टूबर के बाद जारी हुए हैं। इन शिक्षकों ने आरोप लगाए थे कि उनकी आपत्ति सुने बगैर ही विभाग ने उनके तबादले कर दिए हैं। उन्हें दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने का मौका भी नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने इन शिक्षकों की आपत्ति सुनने का निर्णय लिया है। संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदी ने प्रक्रिया तय कर संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने को कहा है।