नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दतिया के सिविल लाइन थाने क्षेत्र में सोमवार एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने युवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर डेरा निवासी उजाला (19) की शादी डेरा के ही रहने वाले सामीर मोगिया के साथ करीब 10 महीने पहले हुए था। सोमवार शाम समीर अपनी पत्नी को संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मंगलवार सुबह शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पैरों में चोट के निशान मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। मृतिका के पैरों में चोट के निशान है। उजाला के चाचा दीपक ने बताया कि वह बेटी को रक्षाबंधन त्योहार होने के कारण लेने आया था। जब वह घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।